काशी के आसमान में गूंजा वायुसेना के शौर्य का शंखनाद, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का आगाज

काशी के आसमान में गूंजा वायुसेना के शौर्य का शंखनाद, ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का आगाज

वाराणसी, 22 अक्टूबर। धार्मिक नगरी काशी के आसमान में भारतीय वायुसेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस की शानदार झलक देखने को मिल रही है। वायुसेना के राष्ट्रसेवा में 94 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का गुरुवार को आगाज हो गया।एयर शो के पहले दिन सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम ने गंगा के ऊपर आसमान में तिरंगा बनाकर लोगों को रोमांचित कर दिया। आसमान में तिरंगे की आकृति देखते ही बनी।

इस एरियल डिस्प्ले में राफेल, सुखोई, स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान एलसीए तेजस, सूर्यकिरण हॉक विमान, सारंग और एमआई-17 हेलीकॉप्टर समेत करीब 100 विमानों के हवाई करतब आकर्षण का केंद्र होंगे। तीन दिवसीय इस आयोजन के दौरान भारतीय वायुसेना के विमानों की उड़ान और रोमांचक प्रदर्शन से काशी का आसमान गूंजेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit