‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज

मुंबई, 22 अक्टूबर। विंडोज प्रोडक्शन की फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होगी। शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत इस फिल्म ने बंगाल में सात दिनों में 5.44 करोड़ रुपये का ग्रॉस और 4.81 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बंगाल में सफल प्रदर्शन के बाद देश के अन्य हिस्सों और विदेशी बाजारों के दर्शकों तक पहुंचेगी। ‘केजीएफ’ और ‘कांतारा’ जैसी फिल्मों के समर्थन के लिए चर्चित होम्बाले फिल्म्स फिल्म के अंतरराष्ट्रीय वितरण की जिम्मेदारी संभालेगा।फिल्म की कहानी एक कुख्यात डाकू और उसे न्याय के कटघरे तक पहुंचाने के लिए दृढ़ संकल्पित पुलिस अधिकारी के बीच संघर्ष पर आधारित है। इसमें एक्शन, सस्पेंस और बंगाल की सांस्कृतिक पहचान को प्रमुखता दी गई है।

फिल्म की रिलीज को लेकर नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने संयुक्त बयान में कहा कि बंगाल में दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया ने उन्हें फिल्म को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया है। उन्हें उम्मीद है कि देश के अन्य हिस्सों और विदेशों के दर्शक भी फिल्म की कहानी और किरदारों से जुड़ेंगे।वर्ष 2026 में विंडोज प्रोडक्शन अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। ऐसे में ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ की व्यापक रिलीज क्षेत्रीय कहानियों को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit