विदेशी मुद्रा भंडार 5.01 अरब डॉलर घटकर 721.02 अरब डॉलर पर

विदेशी मुद्रा भंडार 5.01 अरब डॉलर घटकर 721.02 अरब डॉलर पर

मुंबई, 23 अक्टूबर । देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 5.011 अरब डॉलर घटकर 721.016 अरब डॉलर रह गया।यह विदेशी मुद्रा भंडार का नौ सप्ताह का निचला स्तर है। साथ ही यह लगातार छठा सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा का देश का भंडार कम हुआ है। इससे पहले 09 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह 8.578 अरब डॉलर घटकर 726.027 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 16 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति कम हुई है जबकि स्वर्ण भंडार बढ़ा है। स्वर्ण भंडार 70.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 105.8 अरब डॉलर हो गया।विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 5.758 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गयी और यह 591.847 अरब डॉलर रह गयी। इसमें अमेरिका डॉलर के अलावा जापानी येन, यूरो और ब्रितानी पाउंड भी शामिल हैं। उनके मूल्य का आंकलन डॉलर के मुकाबले उनकी संदर्भ दर के आधार पर किया जाता है।

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.1 करोड़ डॉलर और विशेष आहरण अधिकार तीन करोड़ डॉलर बढ़कर क्रमशः 4.791 अरब डॉलर और 18.578 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit