अरुणाचल में चीन की गतिविधियों पर मोदी सरकार जवाब दे- युवा कांग्रेस

अरुणाचल में चीन की गतिविधियों पर मोदी सरकार जवाब दे- युवा कांग्रेस

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर। भारतीय युवा कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों के साथ आमने-सामने की झड़पें जारी रहने संबंधी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के कथित बयान पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका जवाब देना चाहिए।युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि देश की जनता को सीमाओं की वास्तविक स्थिति जानने का अधिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर मोदी सरकार पारदर्शिता के बजाय चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल राजनीतिक नारों और प्रचार तक सीमित नहीं होनी चाहिए। सरकार को अरुणाचल प्रदेश में मौजूदा हालात, सीमा पर चीनी गतिविधियों और कूटनीतिक एवं सैन्य वार्ताओं के परिणामों की जानकारी देनी चाहिए। गलवान घाटी में जून 2020 की झड़प का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश अपने 20 शहीद जवानों के बलिदान को नहीं भूला है।

युवा कांग्रेस ने चीन पर बढ़ती आर्थिक निर्भरता और व्यापार घाटे पर भी सवाल उठाते हुए सरकार से स्पष्ट चीन नीति बनाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit