‘प्रताप’ से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी ईशा देओल

‘प्रताप’ से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी ईशा देओल

मुंबई, 23 अक्टूबर । बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल आगामी फिल्म ‘प्रताप’ से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। फिल्म के निर्माताओं ने ईशा के किरदार पूनम का पोस्टर जारी किया है। सचिन सराफ के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म में अमित साध भी मुख्य भूमिका में हैं।फिल्म में पूनम की कहानी पारिवारिक रिश्तों, आत्मखोज और विपरीत परिस्थितियों में अपनी आंतरिक शक्ति पहचानने पर आधारित है। परिवार को अपनी दुनिया मानने वाली पूनम को तब चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जब उसके विश्वास की बुनियाद हिलने लगती है। ऐसे में उसे अपनी क्षमताओं को पहचानकर परिस्थितियों से मुकाबला करना पड़ता है।फिल्म के मोशन पोस्टर में अमित साध एक एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका में नजर आए हैं, जो खुद कानून के दूसरी तरफ खड़ा हो जाता है। फिल्म में सत्ता, न्याय और व्यक्तिगत फैसलों के परिणामों के साथ भावनात्मक संघर्षों को भी प्रमुखता से दिखाया जाएगा।

प्रदीप रंगवानी और यूवी फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म में तिग्मांशु धूलिया, सीमा बिस्वास और मिलिंद गुणाजी भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का ट्रेलर 26 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।‘प्रताप’ 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit