प्रतीका का नाबाद शतक, भारत को 1-0 की बढ़त

प्रतीका का नाबाद शतक, भारत को 1-0 की बढ़त

वड़ोदरा, 23 अक्टूबर । सलामी बल्लेबाज प्रतीका रावल (नाबाद 100) के बेहतरीन शतक और उनकी शेफाली वर्मा (नाबाद 64) के साथ दूसरे विकेट के लिए 106 रन की अविजित साझेदारी की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को पहले वनडे में शुक्रवार को 137 गेंद शेष रहते नौ विकेट से रौंद कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।भारत ने जिम्बाब्वे को 49.5 ओवर में 197 रन पर ढेर करने के बाद 27.1 ओवर में एक विकेट पर 200 रन बनाकर एकतरफा जीत हासिल कर ली ।

भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए कप्तान स्मृति मंधाना के साथ प्रतिका रावल आईं और रावल ने आते ही आक्रमण शुरू कर दिया। मंधाना के साथ मिलकर रावल ने छह ओवर के भीतर ही अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। हालांकि इसके बाद पारी की गति थोड़ी धीमी हुई लेकिन पहले विकेट के लिए मंधाना और रावल ने साथ में मिलकर 94 रन जोड़ डाले। नंबर तीन पर बल्लेबाज़ी के लिए शेफ़ाली आईं और अब आक्रमण की ज़िम्मेदारी उन्होंने अपने कंधों पर ले ली और मात्र 33 गेंदों में 64 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं प्रतिका रावल ने भी अंत तक क्रीज़ पर डटते हुए अपना शतक पूरा किया और भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में 1-0 की बढ़त दिलाई। प्रतीका को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। प्रतीका ने 96 गेंदों पर नाबाद 100 रन में 15 चौके लगाए। शेफाली ने 33 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के उड़ाए ।इससे पहले श्री चरणी के चार और क्रांति गौड़ के तीन झटकों की बदौलत भारत ने ज़िम्बाब्वे की पारी को 197 पर ही समेट दिया था। जिम्बाब्वे की तरफ से बीलव्ड बिज़ा ने सर्वाधिक 62 रन बनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit