
क्राइस्टचर्च, 23 अक्टूबर । न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टी 20 के दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन के दाहिने एडक्टर (जांघ के पास की मांसपेशी) में हल्की चोट (स्ट्रेन) आ गई है। इस वजह से वह शनिवार को खेले जाने वाले दूसरे टी 20 से बाहर हो गए हैं। पुरुष चयन समिति ने दूसरे टी 20 के लिए कुमार कुशाग्र को टीम में कवर के तौर पर शामिल किया है।कुशाग्र, जो अभी ‘इंडिया ए’ टीम के साथ क्राइस्टचर्च में हैं, दूसरे टी20 के लिए भारतीय टीम से जुड़ेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम लगातार इशान किशन की स्थिति पर नज़र रखे हुए है।दूसरे टी 20 के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)