‘प्रताप’ में एसीपी दलेर सिंह बने तिग्मांशु धूलिया, मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक

‘प्रताप’ में एसीपी दलेर सिंह बने तिग्मांशु धूलिया, मेकर्स ने जारी किया फर्स्ट लुक

मुंबई, 24 अक्टूबर। आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘प्रताप’ के निर्माताओं ने अभिनेता तिग्मांशु धूलिया का फर्स्ट लुक जारी किया है। फिल्म में तिग्मांशु धूलिया एसीपी दलेर सिंह के किरदार में नजर आएंगे। उनके कैरेक्टर पोस्टर ने फिल्म की कहानी और उनके किरदार की भूमिका को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।प्रदीप रंगवानी और यूवी फिल्म्स प्रस्तुत इस फिल्म के पोस्टर में तिग्मांशु धूलिया सलाखों के पीछे नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक एक ऐसे पुलिस अधिकारी की झलक देता है, जिसकी कहानी में अहम भूमिका हो सकती है। हालांकि, एसीपी दलेर सिंह किन परिस्थितियों में जेल पहुंचते हैं और फिल्म की कहानी में उनका क्या योगदान है, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

इससे पहले फिल्म के निर्माताओं ने अमित साध और ईशा देओल के कैरेक्टर पोस्टर जारी किए थे। अब तिग्मांशु धूलिया के फर्स्ट लुक ने फिल्म के किरदारों को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।सचिन सराफ लिखित और निर्देशित ‘प्रताप’ में अमित साध, ईशा देओल, तिग्मांशु धूलिया, सीमा बिस्वास और मिलिंद गुणाजी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर 26 अक्टूबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा।

फिल्म का संगीत यूवी म्यूजिक के बैनर तले जारी किया जाएगा। ‘प्रताप’ 20 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit