राहुल गांधी के काफिले में शामिल निजी गाड़ी अचानक ब्रेक से दुर्घटनाग्रस्त, सभी सुरक्षित

राहुल गांधी के काफिले में शामिल निजी गाड़ी अचानक ब्रेक से दुर्घटनाग्रस्त, सभी सुरक्षित

सुलतानपुर, 26 अक्टूबर। उत्तर-प्रदेश के सुलतानपुर की एक विशेष सांसद/विधायक अदालत में सोमवार को पेशी पर आ रहे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले में पीछे चल रही एक सफारी गाड़ी अचानक ब्रेक लगने से आपस में टकरा गई, जिससे सफारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने व यात्रा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।उत्तर-प्रदेश के सुलतानपुर जिले की विशेष सांसद/विधायक अदालत सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे एक मानहानि के एक मामले में सोमवार को अपना फैसला सुनाना था। इस मौके पर अदालत में शामिल होने राहुल गांधी सुलतानपुर अदालत में पहुंचे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार श्री गांधी दिल्ली से हवाई यात्रा करके लखनऊ पहुंचे, जहां कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा मोना समेत तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। श्री गांधी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से सुलतानपुर आ रहे थे कि माइल स्टोन किमी 90 पर अचानक ब्रेक लगाने पर एक निजी सफारी गाड़ी अन्य वाहन से टकरा गयी और क्षतिग्रस्त हो गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव टीम ने काफिले को आगे रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit