जियो ब्लैकरॉक इंटरनेशनल ने पेश किया विदेशी शेयरों में निवेश वाला जियोब्लैकरॉक एडवांटेज वर्ल्ड इक्विटी फंड

जियो ब्लैकरॉक इंटरनेशनल ने पेश किया विदेशी शेयरों में निवेश वाला जियोब्लैकरॉक एडवांटेज वर्ल्ड इक्विटी फंड

मुंबई, 26 अक्टूबर । जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट की अनुषंगी जियो ब्लैकरॉक इंटरनेशनल एएमसी ने सोमवार को जियोब्लैकरॉक एडवांटेज वर्ल्ड इक्विटी फंड लॉन्च करने की घोषणा की।कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार यह एक ओपन-एंडेड फंड ऑफ फंड्स रिटेल स्कीम है, जो अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) के कोष प्रबंधन संबंधी नियमों के तहत ब्लैकरॉक एडवांटेज वर्ल्ड इक्विटी फंड में निवेश करेगी। इस योजना का मकसद निवेशकों को दुनिया भर के शेयर बाजारों में निवेश का मौका देना है।

इसके लिए यह फंड एक फीडर निवेश कोष व्यवस्था के तहत मुख्य रूप से ब्लैकरॉक एडवांटेज वर्ल्ड इक्विटी फंड में निवेश करेगा जो दुनिया के अलग-अलग बाजारों की कंपनियों के शेयरों में सक्रिय रूप से निवेश करने की रणनीति के तहत कोष का निवेष करता है। इस फंड की शुरुआत के साथ जियोब्लैकरॉक ने गिफ्ट सिटी के जरिए भारतीय निवेशकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निवेश के ज्यादा मौके देने की दिशा में एक और कदम उठाया है। जिस फंड में यह निवेश करेगा, उसका 8 साल से ज्यादा का रिकॉर्ड रहा है।जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, सिड स्वामीनाथन ने कहा , ” गिफ्ट सिटी में इन फंड की शुरुआत दुनिया भर के बाजारों में निवेश के अवसरों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। पहली बार भारतीय निवेशक गिफ्ट सिटी के जरिए ब्लैकरॉक की व्यवस्थित निवेश रणनीति और वैश्विक बाजार के अनुभव का फायदा उठा सकेंगे। यह सुविधा भारतीय निवेशकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit