वनडे सीरीज़ के लिए पूरी तरह से मज़बूत टीम चाहता था : गिल

वनडे सीरीज़ के लिए पूरी तरह से मज़बूत टीम चाहता था : गिल

आकलैंड, 03 नवम्बर । भारतीय कप्तान शुभमन गिल का कहना है कि शुरुआत में न्यूज़ीलैंड दौरे में वनडे खेलने से उन्हें विश्व कप की तैयारी के लिए पूरी मज़बूती वाली टीम के साथ खेलने का मौक़ा मिलता, अगर यह उनके हाथ में होता तो भारत के मौजूदा न्यूज़ीलैंड दौरे पर शुभमन गिल T20I सीरीज़ को वनडे और टेस्ट के बीच में रखते।

वे दो बड़े टूर्नामेंट जिनकी तैयारी सभी टीमें कर रही हैं, जून 2027 में होने वाला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फ़ाइनल औरअक्टूबर-नवंबर 2027 में होने वाला वनडे विश्व कप हैं। इस वजह से, भारतीय कप्तान न्यूज़ीलैंड में वनडे और टेस्ट दोनों सीरीज़ के लिए पूरी तरह से मज़बूत टीम उपलब्ध चाहते थे। लेकिन, इन दोनों सीरीज़ के बीच कम समय होने के कारण, भारत ने अपने प्रमुख तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को पूरी वनडे सीरीज़ के लिए आराम दिया है। चौथे और पांचवें वनडे के लिए गिल सहित उनके कई अन्य टेस्ट खिलाड़ी भी टीम में नहीं होंगेऑकलैंड में पहले वनडे की पूर्व संध्या पर गिल ने कहा, “दोनों (वनडे और टेस्ट सीरीज़) बहुत अहम हैं। अगर यह मेरे हाथ में होता और सभी खिलाड़ी फ़िट होते, तो मैं उन सभी खिलाड़ियों को [पूरी वनडे सीरीज़ के लिए] खिलाना पसंद करता जिन्हें हम विश्व कप में खेलते हुए देख रहे हैं, लेकिन दोनों टेस्ट मैच भी बहुत ज़रूरी हैं।

“अगर पहले वनडे, फिर टी20 और उसके बाद टेस्ट होता, तो हम अपनी सबसे मज़बूत टीम के साथ सभी पांच वनडे मैच खेल सकते थे, लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके क्योंकि वनडे सीरीज़ और टेस्ट मैचों के बीच का अंतर बहुत कम था।”ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ अपनी घरेलू टेस्ट सीरीज़ में दक्षिण अफ़्रीका की 2-1 से जीत ने भारत के अगले साल डब्ल्यूटीसी फ़ाइनल में पहुंचने के मौक़ों को बढ़ा दिया है जो फ़िलहाल न्यूज़ीलैंड, दक्षिण अफ़्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बाद डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। न्यूज़ीलैंड में अपने दो टेस्ट मैचों के बाद, भारत को इस चक्र में पांच और टेस्ट खेलने हैं, जो 2027 की शुरुआत में घर पर ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ होंगे।गिल ने कहा, “डब्ल्यूटीसी का परिदृश्य बहुत दिलचस्प हो गया है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ़्रीका के बीच जो सीरीज़ हुई वह वाक़ई दिलचस्प थी, और उसने अंक तालिका को बहुत अच्छी तरह से संतुलित कर दिया है। उम्मीद है कि अगर हम यहां टेस्ट सीरीज़ में अच्छा खेलते हैं, और फिर हम घर पर ऑस्ट्रेलिया से खेलते हैं तो इससे हमें फ़ाइनल में खेलने का मौक़ा मिलेगा।”दोनों (वनडे और टेस्ट सीरीज़) बहुत अहम हैं, लेकिन दुर्भाग्य से, क्योंकि हम (टी20 और टेस्ट के) बीच में वनडे खेल रहे हैं, इसलिए टेस्ट टीम के खिलाड़ियों को आख़िरी दो वनडे मैचों से बाहर रहना पड़ रहा है।”2027 विश्व कप से पहले भारत के लिए एक बड़ी चिंता उनके प्रमुख तेज़-गेंदबाज़ी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की फ़िटनेस है, जो चोटों और खिंचाव के कारण आईपीएल 2026 से ही क्रिकेट से दूर हैं। हालिया चोट पिंडली की थी जिसकी वजह से वे पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया ए के ख़िलाफ़ इंडिया ए की 50-ओवर सीरीज़ से बाहर हो गए थे।

हार्दिक के बारे में गिल ने कहा, “सबसे पहली बात, मुझे लगता है कि वे एक महान खिलाड़ी हैं। वे टीम में जो ख़ूबियां लेकर आते हैं, दुनिया के बहुत कम खिलाड़ियों में वैसी ख़ूबियां हैं; एक ऐसा तेज़-गेंदबाज़ी ऑलराउंडर जो मैच के किसी भी चरण में गेंदबाज़ी कर सकता हो, नई गेंद से, बीच के ओवरों में और डेथ ओवरों में, और जिस तरह की उनकी बल्लेबाज़ी है।

“यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है कि वे आईपीएल के बाद से नहीं खेल पाए हैं, और हां हमारी कई बार बात हुई है। उन्हें (ऑस्ट्रेलिया ए के ख़िलाफ़) इंडिया ए के मैच खेलने थे, लेकिन उससे ठीक पहले उन्हें फिर से कुछ तकलीफ़ हो गई। उम्मीद है कि वे जल्द ही फ़िट हो जाएंगे और कुछ घरेलू क्रिकेट खेलेंगे, और फिर उम्मीद है कि हम उन्हें जल्द ही टीम में वापस देखेंगे।”

2027 का विश्व कप मुख्य रूप से साउथ अफ़्रीका की उछाल वाली पिचों पर खेला जाना है, जिसे देखते हुए भारत ने हाल के महीनों में अपने वनडे स्क्वॉड में कई लंबे क़द के तेज़ गेंदबाज़ों को आज़माने का प्रयास किया है। इनमें प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा दोनों चोटिल हैं और मौजूदा सीरीज़ से बाहर हैं। गुरनूर बराड़ भी लंबे कद के तेज़ गेंदबाज़ों की लिस्ट में शामिल हैं। गिल ने कहा कि ये गेंदबाज़ वनडे मैचों के बीच के ओवरों में बेहद अहम थे।

गिल ने कहा, “जब गेंद पुरानी हो जाती है, जब ज़्यादा सीम या स्विंग नहीं होता, तो आप बल्लेबाज़ को चुनौती कैसे देते हैं? आप बल्लेबाज़ को या तो तब चुनौती दे सकते हैं जब विकेट में कुछ हो। अगर गेंद सीम कर रही है, तो बल्लेबाज़ के लिए रन बनाना मुश्किल हो जाता है या फिर आप रफ़्तार और उछाल के साथ बल्लेबाज़ को चुनौती दे सकते हैं।”इसलिए ऐसे गेंदबाज़ों की पहचान करना जो बल्लेबाज़ों के लिए रन बनाना मुश्किल कर सकें और जो हमें बीच के ओवरों में विकेट लेने का सबसे अच्छा मौक़ा दे सकें। गुरनूर या प्रसिद्ध जैसे किसी गेंदबाज़ को आज़माने के पीछे यही सोच रही है, जो हमें सपाट विकेट पर शायद 135 किमी/घंटा की रफ़्तार से गेंदबाज़ी करने वाले किसी गेंदबाज़ की तुलना में थोड़ा अधिक फ़ायदा देते हैं।”मैंने बीच के ओवरों में काफ़ी बल्लेबाज़ी की है और मैंने देखा है, कि अगर लंबे क़द के तेज़ गेंदबाज़ सही जगहों पर गेंद डाल सकते हैं, तो उनके ख़िलाफ़ 135, 130 किमी/घंटा की रफ़्तार से गेंदबाज़ी करने वाले गेंदबाज़ की तुलना में रन बनाना काफ़ी मुश्किल होता है।”आपको अपने शॉट खेलने में वाक़ई बहुत सटीक होना पड़ता है। आपको अपने खेल के शीर्ष पर होना पड़ता है ताकि आप किसी ऐसे गेंदबाज़ के ख़िलाफ़ रन बना सकें जिसकी रफ़्तार 140 किमी/घंटा-प्लस हो, और जिसकी लंबाई 6’1″, 6’2″, 6’3″ हो। और जब आप उस तरह के गेंदबाज़ [के ख़िलाफ़] खुलकर रन बनाने की कोशिश कर रहे होते हैं तो इसमें बहुत ज़्यादा जोख़िम होता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit