कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘लड़ाकू’ 18 जून 2027 को होगी रिलीज, कबीर खान कर रहे हैं निर्देशन

कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘लड़ाकू’ 18 जून 2027 को होगी रिलीज, कबीर खान कर रहे हैं निर्देशन

मुंबई, 04 नवंबर । बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और निर्देशक कबीर खान की जोड़ी एक बार फिर फिल्म ‘लड़ाकू’ के साथ दर्शकों के सामने आने जा रही है। बिरला स्टूडियोज ने फिल्म की वैश्विक रिलीज की तारीख 18 जून 2027 घोषित की है।नेशनल अवॉर्ड विजेता कार्तिक आर्यन अभिनीत इस फिल्म का निर्माण बिरला स्टूडियोज और कबीर खान एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं। यह फिल्म कार्तिक आर्यन की बतौर निर्माता पहली फिल्म भी होगी। इसके लिए उन्होंने डोपामाइन स्टूडियोज के साथ साझेदारी की है।

‘लड़ाकू’ एक असाधारण सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में महत्वाकांक्षा, संघर्ष, दृढ़ संकल्प और उम्मीद की प्रेरणादायक कहानी दिखाई जाएगी।‘चंदू चैंपियन’ के बाद कार्तिक आर्यन और कबीर खान की जोड़ी एक बार फिर साथ काम कर रही है। इससे पहले दोनों की फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की सराहना मिली थी।

‘बजरंगी भाईजान’ और ‘83’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए पहचाने जाने वाले कबीर खान इस फिल्म के जरिए एक ऐसे नायक की कहानी पेश करेंगे, जो तमाम मुश्किलों और चुनौतियों के बावजूद अपने हौसले और इच्छाशक्ति से जीत हासिल करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit