गुलवीर ने द टेन 2024 एथलेटिक्स मीट में तोड़ा 16 साल पुराना 10000 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

गुलवीर ने द टेन 2024 एथलेटिक्स मीट में तोड़ा 16 साल पुराना 10000 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

सैन जुआन कैपिस्ट्रानो 17 मार्च। भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने रविवार को द टेन 2024 एथलेटिक्स मीट में पुरुषों की दस हजार मीटर में 16 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
    अमेरिका के कैलिफोर्निया में सैन जुआन कैपिस्ट्रानो में आयोजित एथलेटिक्स मीट में 27:41.81 के समय के साथ, गुलवीर अमेरिकी ड्रू हंटर के बाद दूसरे स्थान पर रहे। ड्रू हंटर को 27:38.87 समय के साथ पहला स्थान मिला। जर्मनी के आरोन बिएननफेल्ड 27:42.83 समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस स्पर्धा में भारत का पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड 28:02.89 था। इसे सुरेंद्र सिंह ने बनाया था।
    गुलवीर सिंह का यह प्रयास 37वां सर्वश्रेष्ठ एशियाई समय भी है। इसके बावजूद शीर्ष 100 की सूची में कोई अन्य भारतीय शामिल नहीं है। गुलवीर सिंह ने पिछले वर्ष एशियन खेल में इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने अभी तक पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए निर्धारित प्रवेश मानक 27:00.00 को पार नहीं किया है।
   भारत के कार्तिक कुमार ने भी 28:01.90 समय के अपने नए व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ के साथ नौवां स्थान हासिल किया।
अविनाश साबले द टेन में पुरुषों की एक अलग 10000 मीटर रेस में 15वें लैप पर बाहर निकलने के बाद डीएनएफ (रेस समाप्त नहीं की) कर दिया।
   पारुल चौधरी महिलाओं की 10000 मीटर दौड़ में 32:02.08 के समय के साथ 20वें स्थान पर रहीं और इस श्रेणी में तीसरी सबसे तेज भारतीय महिला बन गईं। एक नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्थापित करने के बावजूद वह 30:40.00 समय के पेरिस ओलंपिक क्वालीफाइंग मानक को पूरा करने में विफल रहीं।
    महिलाओं की एक अलग 10000 मीटर दौड़ में सीमा ने 32:07.67 का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। वह संजीवनी जाधव 32:21.76 के साथ चौथे स्थान पर रहीं, जबकि अंकिता ने 32:48.71 के साथ फिनिश लाइन पार करते हुए आठवां स्थान हासिल किया। इन दोनों ही एथलीटों ने इस स्पर्धा में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *