भाजपा संविधान को बदलना चाहती हैं-प्रियंका

भाजपा संविधान को बदलना चाहती हैं-प्रियंका

राजनांदगांव, 21 वार्ता । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने आज कहा कि संविधान हमें सभी अधिकार देता है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संविधान को बदलना चाहते हैं।

श्रीमती गांधी ग्राम मोहड़ में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पांच साल तक यह कांग्रेस की सरकार रही है, भूपेश बघेल ने काफी काम किया। कांग्रेस सरकार में भूमिहीन लोगों को न्याय मिला, आगनबाड़ी की मितानिनों का मानदेय बढ़ाया गया, गोबर खरीदा गया। कांग्रेस सरकार में किसानों का कर्ज माफ किया गया। धान का समर्थन मूल्य बढ़ा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। कांग्रेस की सभी योजनाओं को भाजपा सरकार ने बन्द कर दिया।
श्रीमती गांधी ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में बेरोजगारी क्यों खत्म नहीं की, 10 सालों में महगांई क्यों कम नहीं हुई, देश में महिलाओं के साथ आत्याचार किया गया, अपने क्यों कुछ नहीं किया।
उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इतने बड़े नेता हैं कि चुटकी बजाकर युद्ध रोक देते हैं तो महंगाई कम क्यों नहीं करते है। मोदी सरकार ने बड़े- बड़े उद्योगपतियों के 16 हजार करोड़ माफ़ कर दिया, किसान रो रहा था।
श्रीमती गांधी ने कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं हमें पांच साल और दो हम संविधान बदल देंगे, इसका क्या मतलब है, संविधान हमें सभी अधिकार देता है, आजादी देता है, इस देश के लोगों ने संविधान के लिए खून पसीना बहाया है, ये नेता इसी संविधान को बदलना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *