हिमाचल में ख़राब मौसम से उपजे हालातों पर केंद्र की पूरी नज़रः अनुराग

हिमाचल में ख़राब मौसम से उपजे हालातों पर केंद्र की पूरी नज़रः अनुराग

शिमला, 09 जुलाई । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण,  खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश तथा बाढ़ से बनी परिस्थियों को ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार लगातार नजर बनाए हुए है।
श्री ठाकुर ने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) अध्यक्ष राजीव बिंदल से फ़ोन पर बातचीत कर स्थिति का जायज़ा लिया तथा केंद्र सरकार द्वारा हालतों पर बारीकी से नज़र रखे जाने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश को भौगोलिक जटिलता और मौसम के बदलाव के समय विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं से जूझना पड़ता है। पिछले कुछ दिनों से हिमाचल में भारी बारिश के चलते बाढ़ व भूस्खलन देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के चलते हो रहे जान-माल के नुक़सान की घटनाएँ दुःखद हैं। स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में लगा है, जिसमें जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री सुक्खू तथा  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिंदल से बारिश तथा बाढ़ से बनी परिस्थियों को ध्यान रखते हुए कई बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की है।’’श्री ठाकुर ने बताया,  ‘‘केंद्र सरकार लगातार हिमाचल पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा, “हिमाचल की स्थिति पर केंद्र सरकार की पूरी गंभीरता के साथ नज़र बनाए हुए है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने हेतु हम पूरी तरह तैयार हैं और राज्य सरकार को हर आवश्यक मदद उपलब्ध कराई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी जमीनी स्तर पर उतरकर लोगों की हर संभव मदद कर रहे हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *