बुलंदशहर में डेढ़ लाख का ईनामी मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर में डेढ़ लाख का ईनामी मुठभेड़ में ढेर

बुलन्दशहर 13 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के देहात कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने रविवार सुबह एक सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान डेढ़ लाख रुपये के ईनामी शातिर बदमाश को मार गिराया।
       वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि आज सुबह कोतवाली देहात
क्षेत्र में इनामी बदमाश राजेश की सूचना पर पुलिस की टीमें चेकिंग में लगी हुई थी कि तभी एक मोटरसाइकिल  पर एक बदमाश सामने आता दिखाई दिया। रुकने का इशारा करने पर उसने पुलिस पर ताबड़ तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग में थाना अध्यक्ष आहार एवं आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एसओजी टीम प्रभारी सीओ राहुल की जैकेट में गोली फस जाने पर वह बाल बाल बच गये।
       पुलिस द्वारा आत्मरक्षा फायरिंग में बदमाश के गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
      उन्होने बताया कि मुठभेड़ में मारे गये बदमाश पर लूट, अपहरण और डकैती के 50 से अधिक मुकदमे बुलंदशहर और अन्य जिलों में दर्ज हैं।  मुठभेड़ में घायल सभी पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती है तथा खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *