सुंदर’ गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड को 259 पर समेटा

सुंदर’ गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड को 259 पर समेटा

पुणे 24 अक्टूबर। वॉशिंगटन सुंदर (सात विकेट) और रविचंद्रन अश्विन (तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने गुरुवार को दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 259 के स्कोर पर समेटने के बाद एक विकेट पर 16 रन बना लिये हैं।
        दिन खेल समाप्त होने के समय भारत ने 11 ओवर में कप्तान रोहित शर्मा(शून्य) का विकेट गवां कर 16 रन बना लिये है। स्टंप के समय यशस्वी जायसवाल (6) और शुभमन गिल (10) रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत पहली पारी में अभी न्यूजीलैंड से 243 रन पीछे हैं।

       न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी ने एक विकेट लिया।    

        इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लेथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को पहला झटका आठवें ओवर में कप्तान टॉम लेथम का विकेट गवांकर लगा। एक समय 76 के स्कोर न्यूजीलैंड ने अपने दो विकेट गवां दिये थे। आठवें ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने कप्तान टाॅम लेथम (15) को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद उन्होंने 24वें ओवर में विल यंग (18) को अपना शिकार बनाया। डेवन कॉन्वे और रचिन रवींद्र ने भोजनकाल के बाद धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए स्कोर में 50 रन और जोड़े। 44वें ओवर में आर अश्विन ने डेवन कॉन्वे को (76) को आउट कर साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने रचिन रवींद्र (65) को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। उस समय न्यूजीलैंड का स्कोर चार विकेट पर 197 रन था। उसके बाद टॉम ब्लंडल (तीन) को भी वॉशिंगटन ने आउट किया। जमने का प्रयास कर रहे डैरिल मिचेल (नाबाद 18) रन को वॉशिंगटन ने आउट किया। इसके बाद तो वॉशिंगटन सुंदर ने न्यूजीलैंड के किसी भी बल्लेबाज को टिकन नहीं दिया। ग्लेन फिलिप्स (नौ), मिचेल सैंटनर (33), टिम साउदी (पांच), एजाज पटेल (चार) का सुंदर ने शिकार किया। न्यूजीलैंड के पांच बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 79.1 ओवर में 259 के स्कोर पर सिमट गई।
    भारत की ओर वॉशिंगटन सुंदर ने 23.1 ओवर में 59 रन देकर सात विकेट लिये। यह वॉशिंगटन सुंदर के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं आर अश्विन ने 24 ओवर में 64 रन देकर तीन विकेट झटके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *