झारखंड और मप्र के बीच होगा सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला

झारखंड और मप्र के बीच होगा सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला

सिकंदराबाद, 05 दिसंबर। 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2024 के गुरुवार को खेले गये सेमीफाइनल मुकाबलों में झारखंड ने ओडिशा तथा मध्य प्रदेश ने मिजोरम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
      दक्षिण मध्य रेलवे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, आरआरसी ग्राउंड, रेल निलयम में आयोजित चैंपियनशिप के पहले सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने हॉकी मिजोरम को 3-2 से हराया। हालांकि रूथी लाललामजुअली ने (तीसरे मिनट) में  मिजोरम को शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन मध्य प्रदेश ने नाज नौशीन ने (13वें) और रूबी राठौर ने (32वें) मिनट में के गोल से बढ़त हासिल कर ली। कप्तान लालतलांचुंगी ने (52वें मिनट) में चौथे क्वार्टर में मिजोरम के लिए बराबरी का गोल किया। इसके बाद तन्वी ने (56वें मिनट) आखिरी क्षणों में गोल कर मध्य प्रदेश को फाइनल में पहुंचा दिया।
     दूसरे सेमीफाइनल में झारखंड ने हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा को शूटआउट में हराया। चार क्वार्टर में बराबरी के बाद 1-1 से बराबरी पर रहने के बाद हुए शूटआउट में झारखंड ने (3-2) मुकाबला जीता। मांझी पुष्पा ने (8′) ने शुरुआती गोल करके हॉकी झारखंड को बढ़त दिलाई। अंजना ज़ाक्सा (45वें) ने एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के पेनल्टी कॉर्नर से सफलतापूर्वक गोल करके गेम को बराबर कर दिया। अगले दो क्वार्टर में दोनों पक्षों द्वारा गोल न कर पाने के बाद गेम शूटआउट में चला गया। हेमरोम लियोनी, रीना कुल्लू और अनुप्रिया सोरेंग के सफल गोल की बदौलत झारखंड ने शूटआउट 3-2 से जीत लिया।

     झारखंड और मध्यप्रदेश के बीच फाइनल मुकाबला शुक्रवार को दोपहर एक बजे खेला जायेगा। वहीं  मिजोरम और एसोसिएशन ऑफ ओडिशा के बीच तीसरा/चौथा स्थान के लिए मैच होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *