मुंबई में नौसेना का पोत टकराया यात्री नौका से , 13 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

मुंबई में नौसेना का पोत टकराया यात्री नौका से , 13 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

नयी दिल्ली/ मुंबई 18 दिसंबर। मुंबई के कारंजा के निकट समुद्र में बुधवार को नौसेना के एक पोत के यात्री नौका नील कमल से टकरा जाने के कारण 13 लोगों की मौत हो गयी जिनमें एक नौसैनिक सहित 13 लोगों की मौत हो गयी।
        नौसेना के प्रवक्ता ने बताया कि दुर्घटना शाम चार बजे के करीब उस समय हुई जब नौसेना के पोत के इंजन का परीक्षण किया जा रहा था और वह यात्रियों को गेट वे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा द्वीप ले जा रही एक यात्री नौका नील कमल से टकरा गया।
  नौसेना द्वारा तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस एजेन्सी के समन्वय से तुरंत खोज और बचाव प्रयास शुरू किए गए। चार नौसैनिक हेलीकॉप्टर, 11 नौसैनिक जहाज, एक तटरक्षक नौका और तीन समुद्री पुलिस नौकाएं बचाव कार्य कर रही हैं। अब तक 99 लोगों को बचाया जा चुका है और इन्हें आस पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना में घायल लोगों को हर संभव चिकित्सा सहायता पहुंचायी जा रही है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति शोक और संवेदना प्रकट की है।
इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit