अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी में चार लोगों की मौत

अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी में चार लोगों की मौत

वाशिंगटन, 16 जुलाई। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में   शनिवार को सामूहिक गोलीबारी में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय पुलिस के अनुसार गोलीबारी  स्थानीय समयानुसार  कल सुबह लगभग 10:45 बजे   जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा से लगभग 45 किमी दूर दक्षिण-पश्चिमी हेनरी काउंटी के हैम्पटन के डॉगवुड लेक्स क्षेत्र में हुई।
हैम्पटन पुलिस प्रमुख जेम्स टर्नर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मृतकों तीन पुरुष और एक महिला है।
पुलिस  संदिग्ध की तलाश कर रही है। उसकी पहचान आंद्रे लॉन्गमोर (41)के रूप में हुई है। हैम्पटन पुलिस विभाग ने संदिग्ध की एक तस्वीर और विवरण जारी किया।
अधिकारियों ने गोलीबारी के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को पुलिस से संपर्क करने को कहा।
पुलिस विभाग ने अपने फेसबुक पेज पर कहा, “उसके पास न जाएं अगर आप उसे देखें तो 911 पर कॉल करें।”
गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार इस वर्ष अब तक  अमेरिका में  सामूहिक गोलीबारी की  कम से कम 382 घटनाएं  हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *