इज़रायल में इबोला का दूसरा संदिग्ध मामला, मरीज को पृथक वार्ड में भर्ती किया गया

इज़रायल में इबोला का दूसरा संदिग्ध मामला, मरीज को पृथक वार्ड में भर्ती किया गया

तेल अवीव, 21 जून। इज़रायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) से लौटे एक व्यक्ति में इबोला संक्रमण का दूसरा संदिग्ध मामला सामने आने की जानकारी दी।

मंत्रालय के अनुसार बुखार, सिरदर्द और दस्त की शिकायत के बाद मरीज को शेबा तेल हाशोमर मेडिकल सेंटर में पृथक वार्ड में भर्ती कराया गया है। उसकी जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं और रिपोर्ट अगले कुछ दिनों में आने की उम्मीद है।स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि देश में अब तक इबोला संक्रमण का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है।

मंत्रालय ने बताया कि कांगो से लौटे एक अन्य व्यक्ति को भी एहतियातन पहले ही हाइफा स्थित रैम्बम हेल्थ केयर कैंपस में पृथक रखा गया था।

संभावित संपर्कों की पहचान के लिए महामारी विज्ञान संबंधी जांच जारी है। अधिकारियों ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित लोगों से सीधे संपर्क किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि इबोला वायरस केवल संक्रमित व्यक्ति के शारीरिक द्रवों के सीधे संपर्क से फैलता है। इसके प्रसार का कोई और जरिया नहीं है।

उल्लेखनीय है कि मई में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने डीआरसी और युगांडा में इबोला प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय जोखिम वाली सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति के रूप में वर्गीकृत किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *