‘हैरी पॉटर’ अभिनेता सर माइकल गैंबोन का निधन

‘हैरी पॉटर’ अभिनेता सर माइकल गैंबोन का निधन

विथम (ब्रिटेन), 28 सितंबर । ”हैरी पॉटर” अभिनेता सर माइकल गैंबोन का गुरुवार को निमोनिया बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। उनके परिवार ने यह जानकारी दी है।
      मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सर गैंबोन को आठ हैरी पॉटर फिल्मों में से छह में प्रोफेसर एल्बस डंबलडोर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। डबलिन में जन्मे स्टार ने अपने छह दशक के करियर में टीवी, फिल्म, थिएटर और रेडियो में काम किया और चार बाफ्टा जीते।
     अभिनेता की पत्नी लेडी गैम्बोन और बेटे फर्गस ने कहा कि उनके ”प्यारे पति और पिता” का निमोनिया की बीमारी के कारण अस्पताल में निधन हो गया।
    बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जब गैंबोन बच्चे थे तब उनका परिवार लंदन चला गया था, लेकिन उन्होंने अपना पहला मंच प्रदर्शन 1962 में डबलिन में ओथेलो के निर्माण में आयरलैंड में किया था।
    2003 में रिचर्ड हैरिस की मृत्यु के बाद, जेके राउलिंग के उपन्यासों पर आधारित हिट हैरी पॉटर श्रृंखला में सर गैंबोन ने विजार्डिंग स्कूल हॉगवर्ट्स के हेडमास्टर डंबलडोर की भूमिका निभाई।
    उनकी अन्य फ़िल्मों में डैड्स आर्मी, गोस्फोर्ड पार्क और द किंग्स स्पीच शामिल है, जिसमें उन्होंने हकलाने वाले किंग जॉर्ज छठें के पिता, किंग जॉर्ज पंचम का किरदार निभाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *