मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी

मोदी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।प्रधानमंत्री श्री मोदी नागरिकों की रक्षा और जन सुरक्षा बनाए रखने के लिए उनके समर्पण के लिए आभार जताया और देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वालों के साहस और बलिदान का सम्मान किया।श्री मोदी ने ”एक्स” पर पोस्ट किए गए एक संदेश में कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उन पुलिसकर्मियों के समर्पण को पहचानने का मौका देता है, जो मुश्किल हालात में अपनी ज़िम्मेदारियां निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध से निपटने से लेकर आपातकाल में जवाब देने और नागरिकों की सुरक्षा करने तक उनका योगदान बहुत कीमती रहा।

प्रधानमंत्री ने कहा, “पुलिस स्मृति दिवस हमारे पुलिसकर्मियों के प्रति गहरा आभार व्यक्त करने का एक मौका है, जो अक्सर सबसे मुश्किल हालात में भी बहुत प्रतिबद्वता के साथ सेवा करते हैं।”उन्होंने अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका साहस, अटूट समर्पण और बलिदान देश की याद में हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा, ”हम उन बहादुर पुलिसवालों को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने ड्यूटी करते हुए अपनी जान दे दी। उनकी हिम्मत, अटूट लगन और सबसे बड़ा बलिदान हमेशा हमारे देश की याद में रहेगा।”

उल्लेखनीय है कि हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाने वाला पुलिस स्मृति दिवस उन पुलिसवालों को सम्मान देता है जिन्होंने देश की सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई है। यह दिन 10 केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के जवानों की शहादत की याद में मनाया जाता है, जो 21 अक्टूबर, 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों के हमले में मारे गए थे, जब वे भारत-चीन सीमा पर एक टोही गश्त पर थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit