गंगा की लहरों पर भारतीय शौर्य के प्रदर्शन का नमामि गंगे ने किया अभिनंदन

गंगा की लहरों पर भारतीय शौर्य के प्रदर्शन का नमामि गंगे ने किया अभिनंदन

वाराणसी, 24 अक्टूबर । मां गंगा के पावन तट पर भारतीय संस्कृति और आधुनिक सैन्य शक्ति के अद्भुत संगम के अवसर पर शनिवार को नमामि गंगे ने सामने घाट पर गंगा आरती कर अभिनंदन किया। इस दौरान काशीवासियों ने ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष, डमरुओं की थाप और पुष्पवर्षा के बीच मां गंगा की आरती उतारी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के सर्वांगीण विकास की कामना की।रविवार, 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो के मुख्य आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने के मद्देनजर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक एवं नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान श्री काशी विश्वनाथ और मां गंगा से देश की समृद्धि एवं विकास के लिए आशीर्वाद मांगा गया।

आरती के दौरान राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ स्वदेशी तकनीक से निर्मित तेजस लड़ाकू विमान, ध्रुव और प्रचंड हेलीकॉप्टरों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों को शामिल कर ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को प्रदर्शित किया गया।गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि गंगा की लहरों के ऊपर आसमान में भारतीय वायुसेना का भव्य मेगा एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ देश की सैन्य शक्ति और शौर्य का अभूतपूर्व प्रदर्शन है। भारतीय वायुसेना के विमानों की गर्जना ने काशी को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया है।

स्वदेशी तकनीक से निर्मित तेजस लड़ाकू विमान तथा ध्रुव और प्रचंड हेलीकॉप्टरों का प्रदर्शन देश की तकनीकी क्षमता और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को रेखांकित करता है। स्वदेशी तकनीक से निर्मित विमानों और हेलीकॉप्टरों का विकास तथा उनका प्रदर्शन आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit