ऑपरेशन ट्राइडेंट: तीन राज्यों में 38 जगहों पर छापेमारी, 18 लोग गिरफ्तार

ऑपरेशन ट्राइडेंट: तीन राज्यों में 38 जगहों पर छापेमारी, 18 लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली 25 अक्टूबर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रवर्तन एजेंसियों ने ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है जिसमें 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का खुलासा हुआ है। इसके अलावा 1,424 बैंक खाते फ्रीज किए गए और 17.82 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गईं।श्री शाह ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि यह कार्रवाई शनिवार को असम, मिजोरम और मणिपुर में की गई। इसमें तीनों राज्यों में 38 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

श्री शाह के अनुसार जांच में 500 डेटोनेटर और 12 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गये। उन्होंने बताया कि यह गिरोह भारत, म्यांमार और बंगलादेश की सीमाओं के रास्ते नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। उन्होंने इस नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई को नशे के कारोबार को खत्म करने के प्रयासों का हिस्सा बताया।गृह मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 31 दिसंबर 2029 तक नशीले पदार्थों के हर नेटवर्क को खत्म करना है। उन्होंने इस अभियान में शामिल केंद्रीय एजेंसियों और तीनों राज्यों की पुलिस टीमों को बधाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit