मोदी ने 31 राज्यों में 16 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की

मोदी ने 31 राज्यों में 16 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को यहां प्रगति की 54वीं बैठक की अध्यक्षता की।इसमें 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रेलवे, एकता मॉल और ड्रग पार्क से जुड़ी 16 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा की गयी। प्रधानमंत्री ने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने, रेलवे स्टेशनों को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने प्रमुख रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास में तेजी लाने और उन्हें मेट्रो सहित अन्य परिवहन साधनों से जोड़कर बहु-परिवहन केंद्र बनाने को कहा। उन्होंने दवा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सक्रिय औषधीय तत्वों और जरूरी सामग्री का घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया।श्री मोदी ने मुख्य सचिवों को जिलाधिकारियों के साथ हर महीने योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सरकारी खर्च के बजाय योजनाओं के नतीजों पर ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि लोगों के जीवन में वास्तविक सुधार हो। उन्होंने एकता मॉल को पर्यटन और स्थानीय कारोबार से जोड़ने की जरूरत भी बतायी, ताकि स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को बढ़ावा मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit