पाकिस्तान को लेकर भारत की नीति में कोई बदलाव नहीं : विदेश मंत्रालय

पाकिस्तान को लेकर भारत की नीति में कोई बदलाव नहीं : विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली 28 अक्टूबर । भारत ने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान को लेकर उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं आया है ।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को यहां मीडिया ब्रीफिंग में इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में स्पष्ट रूप से कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को लेकर एक सख्त नीति बनायी थी। यह नीति पहले की तरह बरकरार है और इसमें कोई बदलाव नहीं आया है।

उनसे पूछा गया था कि बदलते वैश्विक परिदृश्य और आगामी अंतरराष्ट्रीय बैठकों को देखते हुए क्या भारत पाकिस्तान के बारे में अपनी नीति में कुछ बदलाव करने पर विचार कर रहा है।उल्लेखनीय है कि भारत का दृढ़ रख रहा है कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन करना बंद नहीं करता है उसके साथ किसी तरह की वार्ता नहीं की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit