भारतीय महिला टीम ने जिम्म्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ

भारतीय महिला टीम ने जिम्म्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ

वडोदरा, 28 अक्टूबर। वैष्णवी शर्मा (पांच विकेट), क्रांति गौड और सायली सातघरे (दो-दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद प्रतिका रावल (नाबाद 59) और शेफाली वर्मा (नाबाद 51) रनों की अर्धशकीय पारियों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने बुधवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को 198 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 17 ओवरों में 133 रन बनाकर मुकाबला अपना नाम कर लिया। भारतीय टीम को पहले ही ओवर में नोमवेलो सिबांडा ने यास्तिका भाटिया (शून्य) को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद हरलीन देओल ने प्रतिका रावल के साथ दूसरे विकेट लिए 58 रन जोड़े। हरलीन देओल (19) रन बना कर दूसरे विकेट के रूप में आउट हुई। प्रतिका रावल ने 56 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 59) रनों की पारी खेली। शेफाली वर्मा ने 26 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 51) रन बनाये।इससे पहले आज यहां भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे को 39.5 ओवरों में 131 रन के स्कोर पर समेट दिया था। जिम्म्बाब्वे की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 25 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट खो दिये। लोरीन फिरी (शून्य), चिपो मुगेरी-टिरिपानो (चार) और बीलव्ड बिजा (एक) रन बनाकर आउट हुई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान जोसेफ़ीन अंकोमो ने मॉडेस्टर मुपाचिकवा के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 27 रन जोड़े थे कि वैष्णवी शर्मा ने मॉडेस्टर मुपाचिकवा (37) रन को आउट कर इस साझेदारी का अंत कर दिया। इसके बाद चीजा धुरुरू ने कप्तान अंकोमा के साथ पांचवे विकेट के लिए 43 रन जोड़कर टीम के स्कोर सैंकड़े के करीब पहुंचाया। 28वें ओवर में वैष्णवी शर्मा ने घुरुरू (20) का शिकार कर लिया। नाइशा ग्वानज़ुरा (10) को भी वैष्णवी ने आउट किया। अंकोमा (35) को क्रांति गौड ने आउट किया। 40वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नोमवेलो सिबांडा (चार) के रनआउट होने के साथ 131 के स्कोर पर जिम्बाब्वे की पारी का अंत हो गया।भारतीय महिला टीम के लिए वैष्णवी शर्मा ने पांच विकेट लिये। क्रांति गौड और सायली सातघरे को दो-दो विकेट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit