
दुबई, 28 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ने बुधवार को जारी आईसीसी पुरुष टी 20 बैटिंग रैंकिंग में फिर से नंबर 1 स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने मंगलवार को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में एक शानदार शतक लगाया था।अभिषेक, जो पिछले साल जुलाई में पहली बार रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे, उन्हें इस साल जुलाई में उनके साथी खिलाड़ी ईशान किशन ने पीछे छोड़ दिया था।
अभिषेक शर्मा ने पावर-हिटिंग का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 38 गेंदों में 113 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 में सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा किया। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने पावरप्ले में 118/0 का स्कोर बनाया, जो पुरुषों के टी20 में पहले छह ओवरों में बना अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।अभिषेक ने सिर्फ 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो इस फॉर्मेट में किसी भारतीय द्वारा लगाया गया संयुक्त रूप से दूसरा सबसे तेज़ शतक है। उनकी इस तूफानी पारी में नौ चौके और 11 छक्के शामिल थे। इसकी मदद से भारत ने 199 रनों के लक्ष्य को सिर्फ 13.2 ओवरों में हासिल कर लिया और सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।
26 वर्षीय अभिषेक ने इस महीने की शुरुआत में इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी 69 रन बनाए थे। इस बीच, ईशान किशन तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान दूसरे नंबर पर आ गए हैं।टॉप 10 में शामिल अन्य भारतीय खिलाड़ियों में टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर (9वें नंबर पर) और तिलक वर्मा (10वें नंबर पर) हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ संजू सैमसन ने भी ताजा रैंकिंग में छह स्थानों की छलांग लगाई है और टॉप 20 में जगह बना ली है।पुरुषों की ताजा टी 20 रैंकिंग में अक्षर पटेल दुनिया के 11वें नंबर के रूप में टॉप रैंक वाले भारतीय गेंदबाज हैं, जबकि हार्दिक पांड्या 13वें नंबर पर हैं और देश के टॉप ऑलराउंडर हैं।
टी20 टीम रैंकिंग में भारत, इंग्लैंड के बाद दुनिया में दूसरे नंबर पर है।