देश छोड़ते हुए हसीना का वीडिया बनाने वाले पूर्व बंगलादेशी वायुसेना अधिकारी का शव तुराग नदी से बरामद

देश छोड़ते हुए हसीना का वीडिया बनाने वाले पूर्व बंगलादेशी वायुसेना अधिकारी का शव तुराग नदी से बरामद

ढाका, 29 अक्टूबर। बंगलादेश वायुसेना के पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट तहसीफ सूरी का शव बुधवार को तुराग नदी से बरामद किया गया। वह एक दिन पहले लापता हो गए थे।

‘द डेली स्टार’ से बातचीत में नदी पुलिस नियंत्रण कक्ष में तैनात कांस्टेबल मोहम्मद रकीब ने शव बरामद होने की पुष्टि की।

लेफ्टिनेंट सूरी उस वीडियो के संबंध में चर्चा में आए थे, जिसमें कथित तौर पर पांच अगस्त 2024 को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को विमान से देश छोड़कर जाते हुए दिखाया गया था। बताया जाता है कि यह वीडियो उन्होंने ही रिकॉर्ड किया था।

कांस्टेबल रकीब ने बताया कि राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन 999 के जरिए सूचना मिलने के बाद नदी पुलिस की एक टीम ने टोंगी बंदर घाट इलाके से शव बरामद किया।उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को बाद में ढाका के शहीद सुहरावर्दी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया। शव के साथ मिले मोबाइल फोन और कलाई घड़ी के आधार पर मृतक की पहचान की गई।कांस्टेबल रकीब ने कहा कि मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit