खरगे, सोनिया,राहुल ने इंदिरा गांधी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

खरगे, सोनिया,राहुल ने इंदिरा गांधी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि पर उनकी समाधि शक्ति स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री खरगे, श्रीमती गांधी और राहुल गांधी ने सुबह पूर्व प्रधानमंत्री के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वहां मौजूद पार्टी के कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंदिरा गांधी के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश के प्रति उनका समर्पण, उनका बलिदान, उनसे मिले सबक और उनके दिए मूल्य हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे। श्रीमती वाड्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री के साथ अपनी बचपन की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit