
सहारनपुर, 03 नवम्बर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष और सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद ने मंगलवार को केंद्र सरकार से सवाल किया कि जिन तीन करोड़ लोगों के घुसपैठिया मानकर वोट काटे गए हैं उन्हें देश से निकाले जाने को लेकर क्या कार्रवाई की है।श्री मसूद ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह कितना हास्यास्पद है कि भाजपा लोकतंत्र बचाने का देशव्यापी अभियान चला रही है। यह तो ऐसा ही है जैसा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।
कांग्रेस सांसद ने सोमवार को यहां सोरण की बसपा सभा में बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के सपा और कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों पर कहा कि आकाश आनंद की राजनीति में कोई प्रासंगिकता नहीं है। उनका खुद का भविष्य भी अनिश्चित है। मायावती उन्हें कई बार बसपा से बाहर का रास्ता दिखा चुकी हैं। कल क्या होगा कोई भरोसे के साथ नहीं कह सकता।उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद पर बने रहने तक उनको हटाने का आंदोलन जारी रहेगा।