भाजपा जाएगी तो काशी, युवा और किसान मुस्कुराएंगे: अखिलेश

भाजपा जाएगी तो काशी, युवा और किसान मुस्कुराएंगे: अखिलेश

वाराणसी, 03 नवंबर। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को काशी पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। दर्शन-पूजन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ और केदारेश्वर भगवान को उन्होंने अपने घर में ही स्थापित किया है और बिना पूजा किए घर से बाहर नहीं निकलते हैं।श्री यादव ने कहा, “बाबा विश्वनाथ और केदारेश्वर भगवान हमने घर पर ही बनवा दिए हैं। बिना हाथ जोड़े, पूजा किए बिना निकलते ही नहीं हैं।” उन्होंने कहा कि भाजपा जाएगी तो काशी मुस्कुराएगी, भाजपा जाएगी तो युवा मुस्कुराएगा और भाजपा जाएगी तो किसान मुस्कुराएगा।

सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर धार्मिक भावनाओं को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन नकली सनातनियों की ओर से भगवान श्रीकृष्ण के बारे में जो कहा जा रहा है, उससे पूरे देश और दुनिया के लोग दुखी हैं। अब भगवान श्रीराम के बारे में क्या कहा जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि सनातनी लोगों के बुलडोजर कहां चले गए हैं। एक बाबा अपमानित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बनारस के बुनकरों का हाल क्यों नहीं पूछा जा रहा है।अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बनारस में मेट्रो चलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि मां गंगा ने इन्हें बुलाया, लेकिन इन्होंने मां गंगा को ही भुला दिया। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के विधायकों की 100 सीटें कट रही हैं। एमएलसी चुनाव में भाजपा को डबल जीरो मिलने के बाद उसके विधायकों के टिकट कटने जा रहे हैं।

श्री यादव वाराणसी एयरपोर्ट से सीर गोवर्धन स्थित सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ‘नत्थू’ के आवास पर जाएंगे। कुछ दिन पहले राजेश यादव के निधन के बाद वह उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit