धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश का हमला, बोले- ब्रज और अवध में नहीं मिलेगी एंट्री, यूपी-एमपी सीमा पर लगे प्रतिबंध का बोर्ड

धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश का हमला, बोले- ब्रज और अवध में नहीं मिलेगी एंट्री, यूपी-एमपी सीमा पर लगे प्रतिबंध का बोर्ड

लखनऊ, 04 नवंबर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम को लेकर कथित विवादित बयानों के मामले में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर निशाना साधा है।अखिलेश ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर बिना नाम लिए कहा कि उन्होंने यदुवंशियों और रघुवंशियों, दोनों की भावनाओं को आहत किया है। अब उन्हें ब्रज और अवध में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। अखिलेश यादव ने लिखा कि ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश में किसी की राजनीतिक और धार्मिक सत्ता को चुनौती देने के लिए बाहर से किसी को बुलाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि राजनेता अपने आपसी संघर्ष में भगवान को क्यों ला रहे हैं?उन्होंने आगे कहा कि अब कोई सच्चा रघुवंशी या यदुवंशी उनका स्वागत नहीं करेगा। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की धार्मिक धरती पर धर्मद्रोहियों का प्रवेश वर्जित है, ऐसा लिखकर यूपी-एमपी सीमा पर प्रतिबंध का बोर्ड लगा देना चाहिए।सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जिन्होंने अभी तक धर्म नहीं छोड़ा है, वे अगली बार किसी संप्रदाय को बदनाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। अगला निशाना कौन होगा, यह बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने नेपाल सीमा बंद करने की बात भी कही और व्यंग्य किया कि वहां से आने-जाने में भी परेशानी होगी।दरअसल, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दो कथित विवादित बयानों के वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक में उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के लिए कथित तौर पर टेढ़े होने संबंधी टिप्पणी की, जबकि दूसरे वीडियो में भगवान श्रीराम के पिता को लेकर टिप्पणी की गई है। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात को गलत संदर्भ में समझा गया है।अखिलेश यादव का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि धीरेंद्र शास्त्री की अगली कथा 17 से 20 नवंबर तक प्रतापगढ़ में प्रस्तावित है।इसका आयोजन जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की ओर से कराया जाना है। ऐसे में अखिलेश की टिप्पणी से इस आयोजन को लेकर भी राजनीतिक चर्चा तेज हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit