
नयी दिल्ली, 07 नवंबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की शाश्वत विजय का प्रतीक बताया तथा देश के सभी नागरिकों से नयी ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ एक समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।श्री मोदी ने अपने दीपावली संदेश में शनिवार को कहा कि यह पर्व भारतीय सभ्यता के शाश्वत मूल्यों को दर्शाता है और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ आपसी एकता एवं भाईचारे के बंधन को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा, “दीपावली के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं!” और आशा व्यक्त की कि यह त्योहार हर घर को सुख, सद्भाव और समृद्धि से रोशन करेगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि दीपावली सकारात्मकता, अच्छाई और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देती है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि यह उत्सव लोगों को दयालुता फैलाने, आशावादी दृष्टिकोण अपनाने और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।उन्होंने कहा, “आइए, हम समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण के लिए नयी ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें।” इसके साथ ही उन्होंने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।