प्रयागराज में पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, हिंदूवादी संगठन ने फूंका पुतला

प्रयागराज में पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, हिंदूवादी संगठन ने फूंका पुतला

प्रयागराज, 1 अगस्त। लोकसभा परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्रों में अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मुद्दे पर किए गए प्रदर्शन को लेकर प्रयागराज में राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुभाष चौराहे पर एकत्र हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सांसद का प्रदर्शन सनातन धर्म और भगवा वस्त्र का अपमान है। उन्होंने इस मामले में पप्पू यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पंडित विमल तिवारी ने कहा कि उनके संगठन की ओर से केंद्र सरकार से पप्पू यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने तथा उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *