भाजपा ने 22 प्रदेशों के संगठन महामंत्रियों की घोषणा की, उप्र में धर्मपाल सिंह पर भरोसा बरकरार

भाजपा ने 22 प्रदेशों के संगठन महामंत्रियों की घोषणा की, उप्र में धर्मपाल सिंह पर भरोसा बरकरार

लखनऊ, 24 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सांगठनिक फेरबदल और विस्तार करते हुए 22 प्रदेशों के संगठन महामंत्रियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में धर्मपाल सिंह पर भरोसा बरकरार रखा है और उन्हें फिर से प्रदेश महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी सौंपी है।धर्मपाल सिंह वर्ष 2022 से लगातार उत्तर प्रदेश भाजपा में संगठन महामंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं। धर्मपाल सिंह मूल रूप से यूपी के बिजनौर के रहने वाले हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई के बाद 1986 में राजनीति में प्रवेश किया था। वर्ष 1986 में वे विद्यार्थी परिषद में आए और 1990 में पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य शुरू किया। सबसे पहले उन्हें पश्चिमी यूपी के संगठन मंत्री और राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

धर्मपाल 1990 से विद्यार्थी परिषद में पूर्णकालिक रहे हैं। वे यूपी और उत्तराखंड के संयुक्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, ब्रज और पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री का दायित्व भी निभा चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने संघ की ओर से भाजपा के लिए काम किया। जुलाई 2017 में उन्हें झारखंड में भाजपा के संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी मिली।इस दौरान पहली बार नगर निगमों, जिला परिषदों में भाजपा को जीत मिली। उन्होंने पांच वर्षों तक झारखंड में संगठन को मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit