एमएलसी मतगणना में देरी पर सपा ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

एमएलसी मतगणना में देरी पर सपा ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

लखनऊ, 27 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव की मतगणना में कथित देरी पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल संज्ञान लेने और मतगणना के नतीजों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है।पार्टी की ओर से जारी बयान में आरोप लगाया गया कि मतों की गिनती जानबूझकर धीमी गति से कराई जा रही है और चुनाव आयोग प्रत्येक राउंड का परिणाम आधिकारिक तौर पर साझा नहीं कर रहा है। सपा ने कहा कि राजनीतिक दलों और मीडिया को भी मतगणना से संबंधित जानकारी नहीं दी जा रही है।

पार्टी ने चुनाव आयोग से मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए प्रत्येक राउंड के परिणाम की आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए।सपा ने कहा कि उसके कार्यकर्ता और पदाधिकारी मतगणना पर लगातार नजर रख रहे हैं और जीत का प्रमाणपत्र मिलने तक मुस्तैद रहेंगे। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जिलाधिकारी या मंडलायुक्त की ओर से किसी प्रकार की बेईमानी की कोशिश की गई तो इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक स्नातक खंड की 11 सीटों के लिये मतगणना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit