जियो बुधवार को शेयर बाजार में होगी सूचीबद्ध, ग्रे-मार्केट में 23 प्रतिशत तक पहुंचा प्रीमियम

जियो बुधवार को शेयर बाजार में होगी सूचीबद्ध, ग्रे-मार्केट में 23 प्रतिशत तक पहुंचा प्रीमियम

मुंबई, 27 अक्टूबर। रिलायंस इडंस्ट्रीज की दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स बुधवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होगी। इससे पहले ग्रे-मार्केट में मंगलवार को कंपनी के शेयर 23 प्रतिशत तक प्रीमियम पर थे।जियो का आईपीओ 21-23 अक्टूबर तक आया था। इसके लिए 30,213 करोड़ रुपये के देश से सबसे बड़े आईपीओ के लिए 22 गुना से अधिक बोली प्राप्त हुई थी। शेयरों का आवंटन 26 अक्टूबर को कर दिया गया है। एंकर निवेशकों को 19 अक्टूबर को 8,110 करोड़ रुपये के शेयरों का आवंटन किया गया था।

इस बीच, सूचीबद्ध होने से पहले ग्रे-मार्केट में आज कंपनी के शेयर करीब 23 प्रतिशत के प्रीमियम पर मिल रहे थे। यदि इसी स्तर पर कंपनी सूचीबद्ध होती है तो वह सूचीबद्ध होने के साथ ही बाजार पूंजीकरण में सीधे दूसरे नंबर पर पहुंच सकती है।बाजार पूंजीकरण के मामले में मंगलवार को बाजार बंद होते समय रिलायंस इंडस्ट्रीज 16,23,905 करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर थी। दूरसंचार क्षेत्र में जियो को टक्कर दे रही भारती एयरटेल 12,34,371 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और एचडीएफसी बैंक 10,49,086 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर है।

इस सूची में आईसीआईसीआई बैंक (9,96,931 करोड़ रुपये) तीसरे और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (9,04,522 करोड़ रुपये) पांचवें स्थान पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit