
नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर। जापान की इसुज़ु मोटर्स लि. की सहायक कंपनी, इसुज़ु मोटर्स इंडिया (आईएमआई) ने आंध्र प्रदेश के श्रीसिटी में स्थित आधुनिक कारखाने में वाहनों के विनिर्माण के 10 साल पूरे होने पर कहा है कि इस प्लांट ने इसुज़ु के घरेलू और विदेशी बाज़ारों के लिए सबसे बड़े मोनोज़ुकुरी मैन्युफैक्चरिंग बेस के रूप में अपनी पहचान बना ली है।कंपनी बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि दस वर्ष की यह यात्रा मेड-इन-इंडिया के तहत भारत के लिए और दुनिया के लिए हर कसौटी पर खरे उतरने वाले उत्पाद तैयार करने और उपलब्ध कराने के उसके विजन को भी दिखाता है, जिनमें पश्चिम एशिया (सऊदी अरब, बहरीन, कतर, कुवैत, ओमान और जॉर्डन) और एशिया (नेपाल, भूटान और बांग्लादेश) जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार शामिल हैं।
इस अवसर पर वहां आयोजित कार्यक्रम में जापान की इसुज़ु मोटर्स लिमिटेड के प्रेसिडेंट और रिप्रेजेंटेटिव डायरेक्टर नाओहिरो यामागुची , मित्सुबिशी कॉर्पोरेशन के मोबिलिटी ग्रुप के सीईओ शिगेरू वाकाबायाशी मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव डॉ. एन. युवराज और श्रीसिटी के संस्थापक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. रवींद्र सन्ना रेड्डी के साथ-साथ कई अन्य गणमान्य व्यक्ति और आईएमआई के प्रतिनिधि शामिल थे।
इस अवसर पर श्री यामागुची ने कहा, ” दुनिया भर में इसुज़ु के कारोबार के लिहाज से भारत बेहद खास और अहम बाजार बना हुआ है। आने वाले समय में हमारा पूरा ध्यान अपने घरेलू बाजार को तेजी से आगे बढ़ाने के साथ-साथ एक्सपोर्ट बिज़नेस को और मजबूत करने पर रहेगा।” श्री शिगेरू वाकाबायाशी ने कहा, “यह मेरे लिए बड़े गौरव की बात है कि आईएमआई के बिजनेस की मजबूत बुनियाद के दम पर अपने 10 साल सफ़लतापूर्वक पूरे कर लिए हैं।