राहुल की ‘चलो दिल्ली’ मार्च में छात्रों और आम लोगों से शामिल होने की अपील

राहुल की ‘चलो दिल्ली’ मार्च में छात्रों और आम लोगों से शामिल होने की अपील

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन की एक नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में होने वाले ‘चलो दिल्ली’ मार्च को लोकतंत्र, संविधान और वोट चोरी के खिलाफ देश का विरोध प्रदर्शन बताते हुए छात्रों सहित आम लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है।श्री गांधी ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि यह किसी एक राजनीतिक पार्टी का मार्च नहीं, बल्कि हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च है। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से परेशान हैं और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा करना चाहते हैं उन्हें इस मार्च में जरूर शामिल होना चाहिए।उन्होंने सभी छात्र संगठनों से राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर मार्च में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें लगता है कि देश, उनकी अभिव्यक्ति, उनके विचारों और सोचने के तरीके पर हमला हो रहा है, तो उन्हें इस मार्च में आना चाहिए।

श्री गांधी ने प्रदर्शनकारियों से पुलिस या लाठीचार्ज को लेकर नहीं घबराने की अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में इस तरह की कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सब लोग संविधान और राष्ट्र की रक्षा के लिए एक साथ चलेंगे।

उन्होंने देशवासियों से एक नवंबर को रामलीला मैदान पहुंचने की अपील करते हुए कहा है कि यह देश की आत्मा की रक्षा के लिए मार्च है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit