मिर्जापुर’ को दशक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो चुने जाने पर भावुक हुए अली फजल

मिर्जापुर’ को दशक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो चुने जाने पर भावुक हुए अली फजल

मुंबई, 29 अक्टूबर। बॉलीवुड अभिनेता अली फजल ने वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ को पिछले दशक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो चुने जाने पर खुशी और भावुकता जाहिर करते हुए दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया है।अली फजल ने कहा कि गुड्डू पंडित के किरदार को मिला प्यार और पहचान उनके लिए हमेशा खास रहेगी।‘मिर्जापुर’ के पहले तीन सीजन ने दर्शकों के बीच खास लोकप्रियता हासिल की है। सीरीज में गुड्डू पंडित की भूमिका निभाने वाले अली फजल के अभिनय और किरदार के सफर को दर्शकों ने खूब पसंद किया। समय के साथ गुड्डू के व्यक्तित्व में आए बदलाव और उसके दमदार अंदाज ने इस किरदार को खास पहचान दिलाई।

अली फजल ने कहा, “सच कहूं तो ‘मिर्जापुर’ को आज भी जिस तरह का प्यार मिल रहा है, उसे देखकर मैं बहुत भावुक हो जाता हूं। जब हमने यह सफर शुरू किया था, तब हमें पता था कि हम कुछ खास बना रहे हैं, लेकिन हमने नहीं सोचा था कि यह शो और इसके किरदार लोगों के दिलों से इस तरह जुड़ जाएंगे। दर्शकों का गुड्डू पंडित को अपने घरों तक पहुंचाना और उसे घर-घर में पहचान दिलाना मेरे लिए हमेशा खास रहेगा।”उन्होंने कहा कि जब कोई किरदार लोगों की जिंदगी, बातचीत और यादों का हिस्सा बन जाता है, तो उस एहसास को शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। अली के मुताबिक, सीरीज को मिली पहचान और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को दर्शकों से मिले शानदार प्रतिसाद ने इस सफर को और खास बना दिया है।

अली फजल ने दर्शकों और पूरी टीम का आभार जताते हुए कहा कि गुड्डू पंडित हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा। उनके लिए ‘मिर्जापुर’ की सफलता केवल करियर की उपलब्धि नहीं, बल्कि दर्शकों के साथ बने गहरे भावनात्मक रिश्ते का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit