लखनऊ के आसमान में चमका इंद्रिया का गोल्डन गजेल, ड्रोन शो ने मोहा दर्शकों का मन

लखनऊ के आसमान में चमका इंद्रिया का गोल्डन गजेल, ड्रोन शो ने मोहा दर्शकों का मन

लखनऊ, 2 नवंबर । दिवाली के अवसर पर आदित्य बिरला ज्वेलरी के ब्रांड इंद्रिया ने लखनऊ के आसमान में अनूठा ड्रोन शो आयोजित किया। एक नवंबर की शाम लुलु मॉल के निकट लीजर पार्क में आयोजित इस शो में ब्रांड की पहचान बन चुके गोल्डन गजेल यानी सुनहरे हिरण की आकृति रोशनी के माध्यम से आसमान में उभरी। आकर्षक रोशनी से सजे इस नजारे ने दर्शकों का ध्यान खींचा।ड्रोन शो के माध्यम से इंद्रिया ने अपने हाल ही में लॉन्च किए गए फेस्टिव ज्वेलरी कलेक्शन ‘पद्मिका’ की भी झलक पेश की। कलेक्शन के प्रमुख डिजाइन और मोटिफ को रोशनी के जरिए आसमान में प्रदर्शित किया गया। त्योहारों के मौसम में आयोजित इस विशेष शो का उद्देश्य पारंपरिक विज्ञापन माध्यमों से अलग दर्शकों को ब्रांड से जोड़ने वाला अनूठा अनुभव प्रदान करना था।

आयोजन ने लखनऊ के आसमान को कला, संस्कृति और त्योहारों की रोशनी से सराबोर कर दिया। कंपनी के अनुसार, इस पहल के जरिए पारंपरिक स्टोर अनुभव से आगे बढ़कर ग्राहकों के लिए यादगार और सार्थक अनुभव तैयार करने की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit