डीएचएल एक्सप्रेस ने संदीप जुनेजा को भारतीय कारोबार का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

डीएचएल एक्सप्रेस ने संदीप जुनेजा को भारतीय कारोबार का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया

नयी दिल्ली, 02 नवंबर। लॉजिस्टिक्स कंपनी डीएचएल एक्सप्रेस ने श्री संदीप जुनेजा को अपने भारतीय कारोबार का प्रबंध निदेशक और दक्षिण एशिया के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।श्री जुनेजा की नियुक्ति 01 नवंबर 2026 से प्रभावी हो गई है। वह आर.एस. सुब्रमण्यम् की जगह लेंगे, जो अब ब्लू डार्ट में प्रबंध निदेशक के रूप में काम करेंगे।

श्री जुनेजा के पास तीन दशकों से अधिक का पेशेवर अनुभव है। वह साल 2004 में इस संगठन से जुड़े थे और साल 2007 से भारतीय कारोबार के प्रबंधन बोर्ड के सदस्य रहे। उन्होंने बिक्री, विपणन और वाणिज्यिक विभागों में वरिष्ठ नेतृत्व की जिम्मेदारियां निभाई हैं। साल 2013 में उन्होंने भारत में कंपनी के वाणिज्यिक कामकाज का नेतृत्व करना शुरू किया।

डीएचएल एक्सप्रेस के एशिया प्रशांत क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केन ली ने कहा, “भारत और दक्षिण एशिया हमारे क्षेत्र के सबसे गतिशील बाजारों में से एक हैं। यहां व्यवसायों के लिए अपनी अंतरराष्ट्रीय पहुंच बढ़ाने और वैश्विक व्यापार में भाग लेने के बड़े अवसर मौजूद हैं। इन अवसरों का लाभ उठाने के लिए बाजार की गहरी समझ, ग्राहकों के साथ मजबूत संबंध और एक ऐसे संगठन की आवश्यकता होती है जो अपनी महत्वाकांक्षाओं को टिकाऊ विकास में बदल सके। संदीप में ये तीनों खूबियां हैं। मुझे उम्मीद है कि वह इस मजबूत नींव को और आगे बढ़ाएंगे तथा हमारे व्यवसाय को विकास के अगले चरण तक ले जाएंगे।”श्री जुनेजा ने अपनी नियुक्ति पर कहा, “जिस कारोबार का मैं दो दशकों से अधिक समय से हिस्सा रहा हूं, उसका नेतृत्व करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। भारत और बांग्लादेश हमारे समूह के तेजी से विकास करने वाले बाजारों में शामिल हैं, इसलिए इस पूरे क्षेत्र में कारोबार के विस्तार के काफी अवसर मौजूद हैं। आर.एस. सुब्रमण्यम् द्वारा तैयार की गई मजबूत नींव को आगे बढ़ाते हुए मेरा पूरा ध्यान हमारे ग्राहकों, हमारी टीम और टिकाऊ विकास तथा बेहतरीन सेवा प्रदान करने पर होगा।”

वह भारत के अलावा दक्षिण एशिया के अन्य देशों – नेपाल, भूटान, मालदीव, श्रीलंका और बांग्लादेश – के कामकाज की भी देखरेख करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed and Developed by Prakhar Dixit